घोड़ाघाट से पुरनी तिराहे तक बनेगी नई सड़क, लोनिवि ने की नपती
लोक निर्माण विभाग द्वारा नगर में घोड़ा घाट से पुरनी तिराहे तक 1400 मीटर सड़क निर्माण की तैयारी शुरू हो चुकी है। शनिवार को कर्मचारियों ने निर्माण के लिए नपती की। सिंगाजी थर्मल पावर जाने वाले इस मार्ग से बजरंग मंदिर सहित नगर के तीन वार्ड जुड़े हुए हैं। वार्ड के लोगों ने काम शुरू होने पर हर्ष व्यक्त किया है।
नगर के वार्ड क्रमांक 6, 8 व 12 को जोड़ने वाली यह सड़क कई साल से जर्जर हो चुकी थी। बारिश के दिनों में गड्ढों पर भरे पानी से आसपास के रहवासी परेशान थे। स़ड़़क पर साल भर गंदगी बनी रहती थी। पार्षद सखाराम निमोले दो साल से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। लोनिवि को लगातार पत्र लिखने के साथ जनसुनवाई में कलेक्टर को भी आवेदन दिया था। इसका परिणाम शनिवार को देखने को मिला। विभाग ने नगर में घोड़ाघाट से पुरनी तिराहे तक 1400 मीटर लंबी व तीन मीटर चौड़ी सड़क बनाने के लिए नपती शुरू कर दी है। लोनिवि उपयंत्री शेख मलिक ने बताया सड़क निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। 1400 मीटर डामर के बीच 100 मीटर सीसी रोड भी बनाया जाएगा।
लोनिवि कर्मचारियों ने शनिवार को सड़क निर्माण के लिए नपती की।