बाबा साहेब ने जाति-संप्रदाय से हटकर काम किया
मूंदी | बाबा साहेब ने हमेशा राष्ट्र हित को सर्वोपरि माना। उन्होंने दलित उत्थान के साथ सभी समाज को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। जाति, धर्म, संप्रदाय से परे देश हित में काम किया। ऐसे महान व्यक्तित्व व संविधान निर्माता की जयंती कार्यक्रम में शामिल होना गर्व की बात है। नगर परिषद अध्यक्ष संतोष राठौर ने यह बात बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर जयंती कार्यक्रम में कही। एनएचडीसी संचालक नरेंद्रसिंह तोमर ने कहा बाबा साहेब ने संविधान लिखकर सभी को वोट डालने का अधिकार दिलाया। सभी वर्गों को जोड़कर मार्गदर्शन किया। उनका जीवन प्रेरणा दायक है। इस मौके पर सान माणिक, पार्षद अय्यूब मंसूरी, आशीष गौर उपस्थित थे। संचालन पार्षद सखाराम निमोले ने किया।