20 दिन से खराब है ट्यूबवेल की मोटर
मूंदी | नगर के वार्ड क्रमांक 1 के ट्यूबवेल की मोटर 20 दिन से खराब पड़ी है। इस कारण वार्ड में पेयजल वितरण नहीं हो रहा है। तीन दिन पहले महिलाएं खाली बर्तन लेकर कार्यालय भी पहुंची। लेकिन मोटर अब तक नहीं सुधारी गई है। नगर में एक दिन के अंतराल से जल आवर्धन योजना का पानी वितरित किया जा रहा है लेकिन वार्ड 1 के गरीब लोगों के पास स्टाक के लिए बर्तन नहीं हैं। इस कारण उन्हें रोज पानी की जरूरत रहती है। सूचना के बाद भी सुधारा नहीं जा रहा है। नप के जल प्रदाय प्रभारी सुरेंद्र गुर्जर ने बताया मोटर ट्यूबवेल में फंस गई है। दो बार मशीन बुलाकर निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।