जावर | बिजोरा भील में चल रही रामलीला के तहत शनिवार को राम-शबरी मिलन, राम-सुग्रीव मित्रता अौर बाली वध प्रसंग का मंचन किया गया। सीता की खोज में राम ऋषि मतंग के आश्रम पहुंचते हैं। शबरी राम और लक्ष्मण का सत्कार करती है। चख-चख कर राम को मीठे बेर खिलाती है। राम उसे नवधा भक्ति का ज्ञान देते हैं। शबरी ही राम को वानरों के राजा सुग्रीव से मिलने की बात कहती है। राम-सुग्रीव मिलन और बाली वध का कलाकारों ने भावपूर्ण मंचन किया। समिति संयोजक रमाकांत बड़गुर्जर ने बताया मुख्य अतिथि मूंदी नगर परिषद अध्यक्ष संतोष राठौर ने भी रामलीला मंचन देखा। रामलीला अनोखीलाल पटेल, दीपक सोलंकी, नत्थू सिंह मंडलोई, लखनलाल मंडलोई सहित सभी ग्रामीणों के सहयोग से कराई जा रही है।