पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दिवंगत पिता पर सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी, बेटे ने थाने में की शिकायत

दिवंगत पिता पर सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी, बेटे ने थाने में की शिकायत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर परिषद के वरिष्ठ लिपिक रहे स्व. विनोद बाबूलाल शर्मा को लेकर सोशल मीडिया पर पापी जैसे शब्दों का इस्तेमाल किए जाने पर उनके बेटे आकाश ने राजू पिता बाबूलाल के खिलाफ मूंदी थाने में शिकायत की है। राजू ने अपनी आईडी से 29 मार्च और 15 मई को फेसबुक पर पोस्ट डाली थी।

आकाश ने कहा इस तरह परिवार को मानसिक रूप से परेशान कर छवि धूमिल की गई है। उसने बताया मेरे दादा बाबूलाल भवरीलाल शर्मा के नाम से राजस्व रिकार्ड में तीन एकड़ भूमि है। दादा का निधन होने पर पिता और बुआ सरोज शर्मा के नाम यह जमीन दर्ज हुई। राजू पेंटर द्वारा इसे फर्जी कब्जा बताया जा रहा है। पिता को पापी कहकर अपमानित किया गया। उधर राजू ने स्वीकार किया कि मेरी आईडी से ही पोस्ट डाली गई है। 1977-78 में मेरे पिता बाबूलाल को सिलिंग की जमीन शासन से आवंटित की गई थी। जिस पर कब्जा कर लिया गया। थाना प्रभारी नीरज मेढा ने बताया शिकायत को साइबर सेल को भेजकर जांच कराएंगे। आईडी सही पाई गई तो नियमानुसार कार्रवाई करेंगे।

खबरें और भी हैं...