वैवाहिक खरीदी से चहल-पहल बढ़ी
मूंदी | नगर में रविवार को साप्ताहिक हाट की तरह ग्रामीणों की भीड़ नजर आई। अक्षय तृतीया पर होने वाले विवाह के लिए बड़ी संख्या में लोग खरीदी करने पहुंचे। कपड़े, बर्तन, सराफा व कटलरी आदि दुकानों पर दिनभर ग्राहक दिखाई दिए। दुकानदार छोटे खरीदारों पर ध्यान ही नहीं दे रहे थे। कपड़ा दुकानों पर एक 10 से 40 हजार रुपए तक की खरीदी एक-एक परिवार कर रहे थे। इस दिन कई समाज के सामूहिक विवाह भी होना है। सनावद में राठौर समाज का सामूहिक विवाह भी है। 40 जोड़े परिणय बंधन में बंधेंगे।