मूंदी | ग्राम जलवां बुजुर्ग के भक्त निशान लेकर पदयात्रा करते हुए सिंगाजी के लिए रवाना हुए। वे सोमवार को संत की समाधि पर निशान चढ़ाएंगे। रविवार को भक्तों का दल मूंदी से निकला। एक भक्त ने बताया वे हर साल वैशाख अमावस्या पर सिंगाजी को निशान चढ़ाने जाते हैं।