पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धमनगांव अंजनिया मार्ग बारिश से पहले बनेगा

धमनगांव-अंजनिया मार्ग बारिश से पहले बनेगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसान सम्मान यात्रा को स्थानीय नेताओं ने भी संबोधित किया।

भास्कर संवाददाता | पुनासा

मांधाता विधानसभा में मैं विकास का ऐसा मील का पत्थर खड़ा कर दूंगा जो सालों तक कोई नहीं उखाड़ पाएगा। मैंने राजनीति में सदैव जनता की सेवा और सुविधा देने का धन कमाया है। मेरे विकास कार्यों को देर-सवेर मेरे विरोधियों को भी स्वीकार करना पड़ेगा। आज मैं एक और घोषणा कर रहा हूं। धमनगांव से अंजनिया कला तक सीसी रोड का निर्माण स्वीकृत हो गया है। इसका निर्माण बारिश से पहले हर हाल में पूरा कराऊंगा।

किसान सम्मान यात्रा के दौरान ग्राम धमनगांव में किसानों को संबोधित करते हुए यह दावा मांधाता विधायक लोकेंद्रसिंह तोमर ने किया। उन्होंने 1 करोड़ 31 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण का भूमिपूजन भी किया। उन्होंने उपस्थित किसानों से 16 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर आयोजित वृहद किसान सम्मेलन में अधिकाधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह भी किया। इस दिन सरकार द्वारा किसानों के खातों में पिछले साल बेची गई गेहूं फसल का बोनस 200 रुपए प्रति क्विंटल जमा कराया जाएगा। विधायक ने प्रदेश सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी। कार्यक्रम में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रविंद्र शिवहरे तथा अन्य नेताओं ने किसानों का पुष्पहार से सम्मान भी किया। यात्रा शुक्रवार को धमनगांव के साथ गुजरखेड़ी, नवलगांव, नांदखेड़ा माफी, दौलतपुरा आदि गांवों में भी पहुंची। इस दौरान एनएचडीसी संचालक नरेंद्रसिंह तोमर व मूंदी नप अध्यक्ष संतोष राठौर भी विधायक के साथ मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...