पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुधार के बाद होगी पेयजल सप्लाई

सुधार के बाद होगी पेयजल सप्लाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर के वार्ड क्रमांक 1 में 20 दिन से ट्यूबवेल की मोटर फंसी पड़ी थी। वार्ड के गरीब लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। त्रस्त लोग कई बार नगर परिषद में शिकायत कर चुके थे। लेकिन सुधार नहीं हो रहा था। भास्कर ने गुरुवार के अंक में ही लोगों की यह समस्या प्रकाशित की। नप के जल प्रदाय प्रभारी इसी दिन मशीन लेकर पहुंचे और मोटर पंप बाहर निकाला। रविवार को मोटर सुधार डालने और पेयजल वितरण की बात कही गई है।

गुरुवार सुबह ट्यूबवेल से मोटर निकालते देख वार्ड के लोगों ने राहत की सांस ली। उन्हें तीन-चार दिन और पानी के लिए मशक्कत करना पड़ेगा। इसके बाद ट्यूबवेल से पानी मिलना शुरू हो जाएगा। फिलहाल वे वार्ड के हैंडपंप से तपती धूप में पानी लाने पर विवश हैं। वार्ड के लोगों का कहना है जो काम 20 दिन बाद कर रहे हैं वह पहले भी किया जा सकता था। नगर परिषद ने गरीब लोगों की सुध लेने में काफी देर कर दी। जल प्रदाय प्रभारी सुरेंद्र गुर्जर ने बताया दो बार पहले भी प्रयास किए थे। तीसरे प्रयास में मोटर निकल सकी है। रविवार तक सुधार कर वापस डाल जल वितरण शुरू कर देंगे।

मोटर निकालते नगर परिषद के कर्मचारी।

खबरें और भी हैं...