पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो दुकानों के ताले तोड़ 45 हजार नकद उड़ाए

दो दुकानों के ताले तोड़ 45 हजार नकद उड़ाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीसीटीवी फुटेज में बदमाश नकाब पहने होने से पहचान नहीं हो सकी।

भास्कर संवाददाता | मूंदी

नगर के गणगौर चौक स्थित दो भाइयों की दो दुकानों में शुक्रवार रात बदमाशों ने करीब 45 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। बदमाश एक दुकान से मात्र 1600 रुपए तथा दूसरी से 45 हजार रुपए नकद उड़ा ले गए। चोरी जायसवाल धर्मशाला के पास मोदी सेल एवं मोदी जनरल स्टोर्स में रात 2.30 बजे के करीब हुई। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाश नकाब पहने नजर आ रहे हैं।

बदमाश बावड़ी मोहल्ला होते हुए जायसवाल धर्मशाला के पास पहले राजेश जायसवाल की मोदी सेल में घुसे। यहां उन्हें कुछ कीमती सामान नहीं मिला। गल्ले में रखे 1600 रुपए निकाल लिए। इसके बाद राजेश के भाई रूपेश जायसवाल के मोदी स्टोर्स में प्रवेश किया। बदमाश पिछले चैनल गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे। यहां पहले मकान के सभी कमरों के दरवाजों की बाहर से कुंडी लगा दी। इसके बाद दुकान में घुसे। रूपेश ने बताया उसने फोटो कॉपी मशीन बेचकर 35 हजार तथा मोबाइल रिचार्ज के 10 हजार रुपए नकद रखे थे। बदमाश पूरे 45 हजार रुपए चुरा ले गए।

पड़ोसी को आवाज देकर खुलवाए दरवाजे

परिवार के सदस्यों की नींद सुबह खुली। पता चला कि दरवाजा बाहर से बंद है। उन्होंने पड़ोस में मंदिर के पुजारी कमलचंद शर्मा को आवाज लगाकर किसी तरह दरवाजे खुलवाए और पुलिस को सूचना दी। टीआई नीरज मेढ़ा ने दोनों दुकानों का मुआयना किया। रूपेश के आवेदन पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी लिए हैं।

खबरें और भी हैं...