पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • थानों में लगेगी बाल हेल्प डेस्क छात्रों को दी कानूनी जानकारी

थानों में लगेगी बाल हेल्प डेस्क छात्रों को दी कानूनी जानकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तलवाड़ा। जिले के थानों में बाल हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी। ताकि बच्चों की सुरक्षा के अहम कदम उठाए जाए। शुक्रवार को सुरक्षित विद्यालय और किशोर सशक्तिकरण के तहत सदर थाना क्षेत्र के स्कूलों में आयोजन हुए।

राउमावि में तलवाड़ा चौकी के मदनसिंह अौर पुलिसकर्मियों ने नासमझी में किए जाने वाले अपराध के विषय पर उदबोधन दिया और बच्चों को अपराधों से दूर रहने की सीख दी। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे पुलिस से डरे नहीं बल्कि जुड़े। छात्रों में पुलिस का डर दूर करने के लिए थानों में हेल्प डेस्क लगाई जाएगी। संस्थाप्रधान मनीष उपाध्याय ने पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस दौरान गजानंद रावल, राजेंद्र उपाध्याय, नानूलाल डामोर, मनोहर पंड्या, प्रदीप व्यास, हरीश द्विवेदी मौजूद रहे। राउप्रावि भाटवाड़ा में छात्रों को शोषण, हिंसा, भेदभाव, नशे से दूर रहने की नसीहत दी गई। साथ ही यातायात नियमों की पालना करने की शपथ दिलाई। स्कूल के हेमंत त्रिवेदी ने बाल अधिकार और कानून के बारे में बताया।

उमराई स्कूल के सुरक्षा कार्यक्रम में मौजूद पुलिस और शिक्षक।

खबरें और भी हैं...