पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुर्जर पंचोंं ने नहीं माना सरकार का प्रस्ताव, 23 मई को होगा फैसला

गुर्जर पंचोंं ने नहीं माना सरकार का प्रस्ताव, 23 मई को होगा फैसला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर/बयाना | गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति की भरतपुर के बयाना में अड्डा गांव की महापंचायत में निर्णय लिया गया है कि 23 मई को पीलूपुरा कारवारी में आंदोलन पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। सरकार के 9 बिंदुओं के भेजे गए प्रस्ताव को गुर्जर पंच- पटेलों ने नहीं माना। गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ने कहा कि वर्ष 2007 और वर्ष 2008 जैसे हिंसक आंदोलन जैसी गलती दोबारा नहीं करना चाहते हैं। उधर, विधुड़ी गुट की मोरोली स्थित टोंटा बाबा मंदिर पर पंचायत हुई। बदरपुर के विधायक रामवीर सिंह विधुड़ी ने बैंसला की टीम पर सवाल उठाए। कहा कि 23 मई को कर्नल बैंसला की महापंचायत का विरोध किया जाएगा। (पेज 7 भी पढ़ें)

खबरें और भी हैं...