पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ये लोकतंत्र व क्षेत्रीय मोर्चे की जीत

ये लोकतंत्र व क्षेत्रीय मोर्चे की जीत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ये लोकतंत्र व क्षेत्रीय मोर्चे की जीत

कर्नाटक में लोकतंत्र की जीत हुई है। यह क्षेत्रीय मोर्चे की जीत है। देवगौड़ा जी, कुमारस्वामी, कांग्रेस व अन्य दलों को बधाई। -ममता बनर्जी, टीएमसी

कर्नाटक फॉर्मूला: 11 राज्यों में 13 दल 349 सीटों पर भाजपा को घेर सकते हैं

राहुल गांधी ने कहा कि हम सब मिलकर हर राज्य में भाजपा को हराएंगे

भास्कर न्यूज | नई दिल्ली

कर्नाटक में बीएस येद्दियुरप्पा के इस्तीफा देने के करीब आधे घंटे बाद ही राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राहुल ने कहा कि हम सब मिलकर हर राज्य में भाजपा-आरएसएस को हराएंगे। कर्नाटक में चुनाव के दौरान जेडीएस को भाजपा की बी टीम और एस का मतलब संघ बताने वाले राहुल ने पहली बार 2019 के लिए रणनीति बनाते भी दिखे। उन्होंने विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने की कोशिश की। राहुल के बयान के बाद तमाम छोटे दलों के नेताओं के बयान आए। बसपा प्रमुख मायावती, सपा चीफ अखिलेश, टीडीपी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू, तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव, राजद के तेजस्वी यादव समेत तमाम दलों के नेता भाजपा को घेरते और राहुल के सुर से सुर मिलाते नजर आए। ममता, माया समेत तमाम नेताओं ने कुमारस्वामी को फोन पर बधाई भी दी। कांग्रेस कर्नाटक फॉर्मूले को आने वाले समय में देश में होने वाले विधानसभा चुनावों और लोकसभा चुनाव में अपना सकती है। कांग्रेस 11 राज्यों में 12 बड़ी क्षेत्रीय पार्टियों के साथ प्री-पोल या पोस्ट पोल गठबंधन कर भाजपा को सरकार बनाने से रोक सकती है।

कुमारस्वामी के शपथ में विपक्ष दिखा सकता है एकता: विपक्ष की ये एकता बुधवार को कर्नाटक में कुमारस्वामी के शपथ में भी दिख सकता है। इस समारोह में राहुल गांधी, सोनिया गांधी, ममता बनर्जी, मायावती, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, शरद पवार, मायावती समेत विपक्ष के तमाम बड़े नेता शामिल हो सकते हैं।

ममता, अखिलेश, मायावती, चंद्रबाबू, तेजस्वी, चंद्रशेखर आदि कर्नाटक में येद्दि की हार पर कांग्रेस के साथ अाए, शपथ में भी एक साथ दिख सकते हैं

2019 में किन राज्यों में भाजपा के खिलाफ एक हो सकता है विपक्ष

यूपी- 80 सीटें

यहां कांग्रेस, बसपा और सपा गठबंधन कर भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस साथ ही लड़ी थी। कैराना उपचुनाव में लोकदल प्रत्याशी को समर्थन दिया है।

कर्नाटक- 28

लोकसभा चुनाव में भी जेडीएस-कांग्रेस साथ आ सकती है।

सच कभी भी पराजित नहीं होता है

सच को कभी भी पराजित नहीं किया जा सकता। सत्य हमेशा झूठे लोगों या झूठ को पराजित करता रहेगा। -तेजस्वी यादव, राजद नेता

महाराष्ट्र- 48 सीटें

यहां कांग्रेस-एनसीपी 2019 में भाजपा के खिलाफ मिलकर चुनाव लड़ने का पहले ही संकेत दे चुकी है। कयास हैं कि शिवसेना भी साथ आ सकती है। भाजपा-शिवसेना के रिश्ते ठीक नहीं चल रहे।

आंध्रपद्रेश- 25

टीडीपी ने भाजपा से नाता तोड़ा है। कांग्रेस-टीडीपी साथ आ सकती हैं।

राहुल गांधी का तीखा हमला

मोदी पर| मोदी खुद में ही भ्रष्टाचार हैं, वे जनता से बड़े नहीं

येद्दियुरप्पा के इस्तीफे के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, ‘मोदीजी देश से भ्रष्टाचार खत्म करने की बात करते हैं, लेकिन असल में वह खुद ही भ्रष्टाचार हैं। कॉल रिकॉर्डिंग सहित तमाम सबूत हैं कि भाजपा ने कांग्रेस और जेडीएस के विधायक खरीदने की कोशिश की। प्रधानमंत्री देश की जनता से बड़े नहीं हैं।

शाह पर| हत्या के आरोपी शाह को जनता ने जवाब दिया

मोदी और हत्या के आरोपी अमित शाह को कर्नाटक ने जवाब दिया है।

राष्ट्रगान| आपने देखा भाजपा वाले राष्ट्रगान से पहले चले गए

आपने देखा कि कर्नाटक विधानसभा में पूरी कार्यवाही खत्म होने के बाद राष्ट्रगान होने से पहले ही भारतीय जनता पार्टी के विधायक और स्पीकर भी उठकर चले गए।

पश्चिम बंगाल- 42

टीएमसी चीफ ममता मोदी सरकार को लगातार घेर रहीं हैं। हाल ही में वह सोनिया के डिनर में भी शामिल हुई थीं। राज्य में कांग्रेस-टीएमसी आने वाला लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ सकती हैं।

तेलंगाना-17

टीआरएस राज्य में भाजपा के खिलाफ थर्ड फ्रंट की वकालत करती रही है।

धनबल की जगह जनमत की जीत

ये दिन भारतीय राजनीति में धनबल की जगह जनमत की जीत का दिन है। नैतिक रूप से तो केंद्र सरकार को भी इस्तीफा दे देना चाहिए। - अखिलेश

झारखंड- 14

यहां कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा एक साथ आ सकते हैं।

मोदी खुद में ही भ्रष्टाचार; राष्ट्रगान से पहले बीजेपी विधायक उठकर चले गए

बिहार- 40 सीटें

कांग्रेस और राजद राज्य में लोकसभा चुनाव में एनडीए के खिलाफ मिलकर चुनाव लड़ सकती हैं। राज्य में दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन पहले से ही है। राहुल, लालू से अस्पताल में भी मिले थे।

हरियाणा- 10

यहां इंडियन नेशनल लोकदल और कांग्रेस एकजुट हो सकते हैं।

तमिलनाडु- 39

राज्य में पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-डीएमके एक साथ लड़ी थीं। दोनों 2019 में फिर एक बार साथ आ सकते हैं। ताकि वे सत्तारूढ़ एआईएडीएमके-भाजपा के भावी गठबंधन को रोक सकें।

राहुल को जवाब देने 15 केंद्रीय मंत्री उतरे

जम्मू-कश्मीर 6

यहां एनसी-कांग्रेस, भाजपा-पीडीपी गठबंधन को टक्कर दे सकते हैं।

टीवी-सोशल मीडिया के जरिए राहुल को 15 मंत्रियों ने जवाब दिया।

हम हॉर्स ट्रेडिंग करते तो क्या आज यह नतीजे आते?’ हम पर हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगाने वालों ने पूरे का पूरा अस्तबल ही बेच खाया। -अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष

खबरें और भी हैं...