तलवाड़ा. राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सर्राफ ने शनिवार को सपरिवार त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। पं. दिव्यभारत पंड्या और पं. निकुंज मोहन पंड्या ने विधि विधान से माताजी की पूजा कराई। मंत्री के साथ सांसद मानशंकर निनामा, सभापति मंजूबाला पुरोहित, रमेश पंवार थे। मंत्री का उमराई सरपंच लालाभाई डामोर, योगेश द्विवेदी, डॉ. दीपक पंकज ने स्वागत किया।