पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बारिश से पहले नक्सलियों के खिलाफ सुकमा, दंतेवाड़ा में चलेगा बड़ा ऑपरेशन

बारिश से पहले नक्सलियों के खिलाफ सुकमा, दंतेवाड़ा में चलेगा बड़ा ऑपरेशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबिकापुर | शहर से करीब 12 किमी दूर केपी गांव स्थित सीआरपीएफ के अतिरिक्त प्रशिक्षण केंद्र में सोमवार को 241 वीं बटालियन बस्तरिया वारियर्स के जवानों का शानदार पासिंग आउट परेड हुआ। दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के साथ मुख्यमंत्री रमन सिंह भी मौजूद थे। रमन सिंह ने बस्तरिया बटालियन के गठन के निर्णय को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि बस्तर के इन युवाओं की दृढ़ इच्छा शक्ति आज नजर आई। यही लोग नक्सलवाद को समाप्त कर बस्तर को एक दिन शांति का टापू बनाएंगे। इस मौके पर राजनाथ सिंह ने अब शहीद होने वाले जवानों के परिवार को न्यूनतम 1 करोड़ की एक्सग्रेशिया राशि देने की घोषणा की है।

खबरें और भी हैं...