पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फुटबॉल: इनिएस्ता और रामोस स्पेन के लिए चौथा वर्ल्ड कप खेलेंगे; फेब्रेगास टीम से बाहर

फुटबॉल: इनिएस्ता और रामोस स्पेन के लिए चौथा वर्ल्ड कप खेलेंगे; फेब्रेगास टीम से बाहर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बार्सिलोना | स्पेन, ईरान, बेल्जियम और क्रोएशिया ने सोमवार को फीफा वर्ल्ड कप के लिए टीमें घोषित कर दीं। बार्सिलोना के लिए रविवार को आखिरी मैच खेलने वाले आंद्रेस इनिएस्ता और सर्गियो रामोस को चौथी बार स्पेन की वर्ल्ड कप टीम में चुना गया है। जबकि, पिछला वर्ल्ड कप खेलने वाले सेस फेब्रेगास, अल्वारो मोराता, जॉर्डी अल्बा टीम से बाहर हो गए हैं। ईरान ने कावेच रेजाई को टीम से बाहर कर दिया है। उन्होंने बेल्जियम लीग के 39 मैच में 16 गोल किए थे। बेल्जियम ने रादजा नैनगोलान को 23 सदस्यीय टीम से बाहर कर दिया है।


फुटबॉल: इनिएस्ता और रामोस स्पेन के लिए चौथा वर्ल्ड कप खेलेंगे; फेब्रेगास टीम से बाहर

सर्गेई रामोस

टेनिस: कनाडा के राओनिक फ्रेंच ओपन से बाहर, विंबलडन में खेलना भी तय नहीं

पेरिस | कनाडा के मिलोस राओनिक रविवार से शुरू हो रहे फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे। 27 वर्षीय राओनिक पिछले कुछ समय से घुटने में दर्द की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया, “मैं फ्रेंच ओपन से नाम वापस ले रहा हूं। मुझे कोर्ट में कदम रखने के लिए लगातार मेहनत जारी रखनी है, ताकि सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में लौट सकूं।’ राओनिक का 2 जुलाई से शुरू हो रहे विंबलडन में खेलना भी तय नहीं है। राओनिक की मौजूदा वर्ल्ड रैंकिंग 28 है।

राओनिक

खबरें और भी हैं...