पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चले हुए कारतूसों को नहीं देंगे पार्टी में जगह : बेनीवाल

चले हुए कारतूसों को नहीं देंगे पार्टी में जगह : बेनीवाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर| खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने कहा है कि भाजपा और कांग्रेस के कुछ बड़े दिग्गज नेता उनकी नई पार्टी में आने को तैयार बैठे हैं, लेकिन वे नई बनने वाली पार्टी में चले हुए कारतूसों और जनाधार विहीन नेताओं को जगह देने वाले नहीं हैं। पत्रकार वार्ता में बेनीवाल ने कहा कि 7 दिसंबर 2016 को नागौर से पहली हुंकार भरी थी। अब सीकर से चौथी हुंकार रैली 10 जून को होगी। इसमें 7 लाख किसान व युवा मौजूद रहेंगे। इससे पूरे प्रदेश की राजनीति की दिशा तय होगी। सरकार ने 50 हजार का कर्ज माफ करने का दिखावा किया। बेनीवाल ने दावा किया कि विधानसभा चुनावों में जिसे तीसरा मोर्चा समझा जा रहा है, वहीं पहला मोर्चा होगा। बेनीवाल ने कहा कि आधा दर्जन मंत्री दागदार हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री व उनकी कैबिनेट पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए।

खबरें और भी हैं...