पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नेपाल के लमिछाने आईसीसी वर्ल्ड 11 टीम में चुने गए

नेपाल के लमिछाने आईसीसी वर्ल्ड-11 टीम में चुने गए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुबई | आईपीएल में खेलने वाले नेपाल के पहले क्रिकेटर संदीप लमिछाने को आईसीसी वर्ल्ड इलेवन टीम में चुना गया है। आईसीसी वर्ल्ड इलेवन और विंडीज के बीच 31 मई को चैरिटी टी20 मैच खेला जाना है। 17 साल के संदीप को दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपनी टीम में शामिल किया था। इस बीच, बांग्लादेश के शाकिब अल हसन ने लॉर्ड्स में होने वाले इस चैरिटी मैच से नाम वापस ले लिया है। संदीप आईसीसी वर्ल्ड इलेवन में इयोन मोर्गन, दिनेश कार्तिक, शाहिद आफरीदी, हार्दिक पंड्या, शोएब मलिक जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के साथ खेलने उतरेंगे। संदीप ने कहा, \\\"मेरे लिए आईसीसी वर्ल्ड इलेवन टीम का हिस्सा बनना गर्व की बात है। यह मेरे और नेपाल क्रिकेट के लिए गर्व की बात है।\\\'

खबरें और भी हैं...