पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वियतनाम के साथ सैनिक अभ्यास में शामिल होंगे नौसेना के 3 युद्धपोत

वियतनाम के साथ सैनिक अभ्यास में शामिल होंगे नौसेना के 3 युद्धपोत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एशिया-प्रशांत क्षेत्र के देशों के संग सैन्य रिश्ते मजबूत करने की रणनीति के तहत भारत अगले हफ्ते वियतनाम के साथ पहला नौसेना अभ्यास शुरू करने जा रहा है। दोनों देश दक्षिण चीन सागर में चीन की गतिविधियों के विरोध में हैं।

दक्षिण पूर्वी एशिया और उत्तर पश्चिमी इलाके में तैनात तीन भारतीय युद्धपोत, स्टेल्थ युद्धपोत आईएनएस सहयाद्री, मिसाइल युद्धपोत आईएनएस कमोरता और फ्लीट टैंकर आईएनएस शक्ति सोमवार को तियन सा बंदरगाह पहुंच जाएंगे। 21 से 25 मई के बीच भारत के नौसेना अधिकारी वहां की नौसेना के अफसरों और सरकार के अन्य प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। पोत पर पहुंचने के बाद दोनों देशों की नौसेना अभ्यास शुरू करेगी। फ्लैग कमांडिंग अधिकारी रियर एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी कुल 913 अधिकारियों और नौसैनिक इस युद्ध अभ्यास में हिस्सा लेंगे।

खबरें और भी हैं...