पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने दी लू से बचाव की सलाह

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने दी लू से बचाव की सलाह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने दी लू से बचाव की सलाह
मुरैना | गर्मी के प्रकोप को देखते हुए मध्यप्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लू से बचाव के लिए सावधानी बरतने की आवश्यकता पर जोर दिया है। नागरिकों को सलाह दी गई है कि गर्मी के दिनों में धूप में बाहर जाते समय सफेद या हलके रंग के लूज कपडों का उपयोग करें। बिना भोजन किए घर से बाहर नहीं निकलें। गर्मी के मौसम में गर्दन के पिछले भाग, कान व सिर को गमछे या तोलिया से ढककर ही धूप में निकले। रंगीन चश्मा व छतरी का उपयोग किया जा सकता है। गर्मी में पानी अधिक मात्रा में पीने के साथ पेय पदार्थों का अधिक सेवन किया जाए। जहां तक संभव हो धूप में खडे होकर व्यायाम, मेहनत व अन्य काम नहीं किए जाएं।

खबरें और भी हैं...