डोंगरपुर लोधा में 40 हजार की चोरी
डोंगरपुर लोधा में 40 हजार की चोरी
मुरैना | शुक्रवार-शनिवार की रात को डोंगरपुर लोधा गांव में सीताराम शर्मा पुत्र बलराम शर्मा के खेत की तिवरिया के ताले तोड़कर बदमाश वहां रखा स्टार्टर, केबल, लेजम, बिजली के तार व खाना बनाने के बरतन ले गए। चोरी गए सामान की कीमत 40 हजार रुपए बताई गई है। माताबसैया थाना पुलिस ने चोरी की शिकायत के आवेदन पर से जांच शुरू कर दी है।