पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नियम विरुद्ध संचालित हो रहे मैरिज गार्डन

नियम विरुद्ध संचालित हो रहे मैरिज गार्डन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समारोह के बाद बचा हुआ खाना सड़कों पर फेंक दिया जाता है जिससे गंदगी होती है।

भास्कर संवाददाता | मुरैना

शहर में संचालित मैरिज गार्डन लोगों के लिए आफत बन रहे हैं। मैरिज गार्डनों के पास वाहन पार्किंग का कोई इंतजाम नहीं है इस कारण समारोह के दौरान सड़क पर जाम लग जाता है। माधौपुरा की पुलिया इलाका इससे सबसे ज्यादा प्रभावित है। क्योंकि यहां आधा दर्जन से अधिक मैरिज गार्डन संचालित हैं। सहालगों का सीजन शुरू हो गया है। इस कारण मैरिज गार्डनों में समारोह सम्पन्न हो रहे हैं। गार्डन के पास वाहन पार्किंग का इंतजाम नहीं है। इस कारण समारोह में शामिल होने आने वाले लोग अपने वाहनों को सड़क पर रख देते हैं। जिससे ट्रैफिक जाम के हालात बन जाते हैं। इसके अलावा साफ-सफाई का इंतजाम न तो गार्डन संचालक कर रहे हैं और न ही नगरनिगम का इस ओर ध्यान है। शाम के समय समारोह सम्पन्न होने के बाद बचा हुआ खाना व अन्य तरह का कचरा गार्डनों के बाहर सड़क पर फेंक दिया जाता है। इस कचरे को नगरनिगम द्वारा उठवाया नहीं जाता जो सड़क पर बिखरा रहता है। इसकी सड़ांध के कारण गार्डनों के आस-पास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने बिना नियम संचालित हो रहे मैरिज गार्डन संचालकों पर कार्रवाई जरूरी नहीं समझी है।

खबरें और भी हैं...