पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छात्राएं मोबाइल एप द्वारा टेस्ट देती हुईं।

छात्राएं मोबाइल एप द्वारा टेस्ट देती हुईं।

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छात्राएं मोबाइल एप द्वारा टेस्ट देती हुईं।

पहल
परीक्षा से पहली बार जानेंगे छात्रों की रुचि
11 वीं में विषय चयन में होगी आसानी

भास्कर संवाददाता | मुरैना

हाईस्कूल पास करने के बाद 165 स्कूलों के छात्रों की रुचि परखी जा रही है। मई में आने वाले रिजल्ट से तय होगा कि छात्र कक्षा 11 में किस विषय को पढ़ना चाहता है। महाराष्ट्र की तर्ज पर मध्यप्रदेश में छात्रों की रुचि व क्षमता जांचने का टेस्ट पहली बार शुरू हुआ है। फरवरी में 165 स्कूलों के 8424 छात्र-छात्राओं का रुचि टेस्ट लिया गया था। रुचि टेस्ट का रिजल्ट आन के बाद राज्य शिक्षा केन्द्र ने 21 अप्रैल तक जिले के सरकारी स्कूलों में रुचि टेस्ट में शामिल हुए छात्र-छात्राओं की क्षमता को चेक करने के लिए चार विषयों के टेस्ट फिर से शुरू किए हैं। क्षमता परखने के लिए 15-15 प्रश्नों के भाषा, रीजनिंग, मैथ्स, एप ्टीट्यूड एमपी कैरियर मित्र एप पर लिए जा रहे हैं।

इस टेस्ट का रिजल्ट मई में हाईस्कूल परीक्षा के रिजल्ट के साथ ही आउट होगा। तब रिजल्ट को बेस बनाकर छात्र कक्षा 11 में मैथ, बॉयलोजी, कॉमर्स व आर्ट विषय में प्रवेश लेना तय कर सकेंगे। जिस विषय को पढ़ने में रुचि है क्या छात्र-छात्राएं उस विषय के गहन अध्ययन की क्षमताएं रखते हैं या नहीं। यदि नहीं तो उन्हें कक्षा 11 में किसी दूसरे विषय का चयन करना चाहिए।

जिले के 165 स्कूलों में कराई परीक्षा, मई में आएगा रिजल्ट
पहल इसलिए ताकि भविष्य नहीं हो खराब
राज्य शिक्षा केन्द्र की पहल से जुड़ा मकसद है कि हाईस्कूल पास छात्र-छात्राएं कक्षा 11 के लिए ऐसे विषय का चयन नहीं कर लें जिसे स्नातक व परास्नातक स्तर तक पढ़ने में उन्हें दिक्कत आए। छात्र जिस विषय का भी चयन करें उसे पढ़ने के क्षमताएं उनके अंदर बड़े पैमाने पर हों। ताकि आगे चलकर छात्र का भविष्य खराब नहीं हो।

खबरें और भी हैं...