डेयरियों पर बन रहा सिंथेटिक दूध, कार्रवाई नहीं
मुरैना | बानमोर में सपरेटा दूध में रिफाइंड मिलाकर सिंथेटिक दूध बनाने का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। लेकिन इस पर कार्रवाई नहीं हो पा रही। कस्बे में एक दर्जन से अधिक डेयरियां संचालित हैं। भैरों मार्केट, गंगाराम का पुरा, भागीरथ का पुरा, स्टेशन रोड, न्यू मार्केट व बस स्टेंड में डेयरियां चल रही हैं। जहां ग्रामीण क्षेत्रों से लोग दूध लाकर डेयरियों पर देते हैं। डेयरी संचालक इस दूध से क्रीम निकालकर सिंथेटिक दूध तैयार करते हैं और इसे बाजार में खफा दिया जाता है। लेकिन खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा इस ओर कार्रवाई नहीं की जा रही। सिंथेटिक दूध लोडिंग वाहनों के जरिए ग्वालियर की ओर भेजा जा रहा है।