नेहरू पार्क में लगा रहता है असामाजिक तत्वों का जमावड़ा
मुरैना | शहर के नेहरू पार्क में शाम के समय असामाजिक तत्वों का जमघट लग जाता है। अंधेरा होते ही कई युवक शराब की बोतलें लेकर इस पार्क में पहुंच जाते हैं और देर रात तक शराब का सेवन होता है। शराबियों की मौजूदगी के कारण शाम के समय टहलने के लिए आने वाले लोग इस पार्क में नहीं जाते। जिससे यह पार्क वीरान हो रहा है। कोतवाली पुलिस शहर की एमएस रोड से शाम के समय कई बार निकलती है। लेकिन पुलिस के वाहन यहां नहीं रुकते। इससे यहां शराब का सेवन करने वाले लोग वे-खौफ बने हुए हैं।