सड़क पर घूमने वाले आवारा मवेशी राहगीरों की बढ़ा रहे परेशानियां
मुरैना|शहर की सड़कों पर मवेशियों के विचरण करने से हर रोज हादसे हो रहे हैं। लेकिन नगरनिगम द्वारा मवेशियों को पकडऩे के लिए कोई इंतजाम नहीं किए जा रहे। शहर की एमएस रोड सहित अन्य सभी प्रमुख मार्गों को पर मवेशियों को विचरण करते आसानी से देखा जा सकता है। कलेक्टर ने पिछले दिनों नगरनिगम को निर्देशित किया था कि इन मवेशियों को पकड़कर गौशाला पहुंचाया जाया। जिसकिे बाद शहर में आवारा मवेशी पकड़े जाने का अभियान कुछ दिन तो जोरशोर से चलता हुआ दिखाई दिया और उसके बाद यह अभियान बंद हो गया। वर्तमान समय में शहर से निकले हाइवे पर आवारा मवेशी बैठे रहत हैं। जिसकी वजह से एक तरफ वाहन चालकों को परेशानी होती है। वहीं दूसरी ओर यह मवेशी चोटिल हो रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।