पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टेंटरा तिराहे पर यात्री प्रतीक्षालय बनाने की लोगों ने की मांग

टेंटरा तिराहे पर यात्री प्रतीक्षालय बनाने की लोगों ने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरैना | टेंटरा तिराहे पर यात्री प्रतीक्षालय नहीं होने से दो दर्जन से अधिक गांव के लोग परेशान हैं। क्योंकि यहां के यात्रियों को खुले आसमान के नीचे खड़े रहकर बस आने का इंतजार करना पड़ रहा है। जिसके चलते अधिक गर्मी, सर्दी व बारिश के मौसम में यात्रियों को सबसे अधिक मुश्किल का सामना करना पड़ता है। सरपंच अशोक पाराशर के मुताबिक यात्री प्रतीक्षालय के निर्माण को लेकर विधायक सांसद भी कहा गया, लेकिन उन्होंने भी इस कार्य के लिए अपनी निधि से राशि नहीं दी। मालूम हो कि श्योपुर व शिवपुरी मार्ग पर स्थित टेंटरा तिराहे से रोजाना आधा सैंकड़ा से अधिक वाहन गुजरते हैं। आसपास के ग्रामीणों को सफर करने के लिए वाहनों का इंतजार करना पड़ता है। लेकिन यात्री प्रतीक्षालय के अभाव में ग्रामीणों को कई तरह की परेशानियां उठानी पड़ रहीं हैं। सरपंच सहित ग्रामीणों ने टैंटरा तिराहे पर यात्री प्रतीक्षालय बनाने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...