धर्म... घिरोना हनुमान मंदिर पर उमड़े श्रद्धालु
मुरैना | प्राचीन घिरोना हनुमान मंदिर पर मेले का आयोजन किया गया। यह मेला हर शनिवार व मंगलवार को आयोजित किया जाता है। नेशनल हाईवे स्थित इस मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालु पहुंच गए और कतारबद्ध होकर भगवान की पूजा अर्चना की। यह मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र हैं। शहर के अलावा हाईवे से गुजरने वाले वाहन भी इस मंदिर पर रुकते हैं और भगवान के दर्शन करने के बाद ही गंतव्य की ओर रवाना होते हैं।