अिभयान..मजदूरों के किए जा रहे हैं पंजीयन
मुरैना | मजदूरों के पंजीयन किए जाने का कार्य तेजी से चल रहा है। यह कार्य 7 अप्रैल तक पूरा होना था लेकिन कर्फ्य के कारण यह अभियान टल गया। शुरूआत में वार्डों व गांव में शिविर लगाकर पंजीयन किए गए। लेकिन अब टाउनहॉल में पंजीयन का कार्य किया जा रहा है। लोग टाउनहॉल पहुंचकर अपना पंजीयन करा रहे हैं। इन मजदूरों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। शहर के अलावा जिले भर में यह अभियान लगातार चल रहा है।