समाज.. स्वर्ण पदम अलंकरण से सम्मानित
मुरैना | छात्रा दीपा तोमर को एसोसिएशन ऑफ स्ट्रक्चरल इंजीनियर्स इंदौर में स्वर्ण पदम अलंकरण समारोह में सम्मानित किया गया। इंदौर में एसजीएसआईटीएस की छात्रा दीपा को बीई सिविल स्ट्रक्चर इंजीनियरिंग में कॉलेज टॉप करने पर व सभी सेमेस्टर में हाईजेस्ट स्कोर लाने पर यह सम्मान प्रदान किया गया। दीपा ने प्रत्येक एकेडमिक वर्ष में गोल्ड पदम हासिल किए हैं। वर्तमान में वह भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई में एमटेक कर रही हैं।