तिलहन संघ के पांच आवासों में अपात्रों का कब्जा
मुरैना | तिलहन संघ के आवासों में अपात्र कर्मचारियों ने कब्जा कर लिया है। इसकी शिकायत भोपाल में तिलहन संघ के प्रबंध संचालक से किए जाने के बाद भी अफसरों ने आवास खाली कराने की कार्रवाई नहीं की है।
शहर की पुरानी हाउसिंग कालोनी में तीन दशक पहले तिलहन संघ ने पांच एलआईजी आवासों का निर्माण कराया था। 15 साल तक उन आवासों में संघ के अधिकारी कर्मचारी रहे लेकिन तिलहन संघ के जड़ेरूआ स्थित प्लांट के बंद होने के बाद अधिकारी मुरैना छोड़कर अन्यत्र चले गए तब से अब तक लावारिश हाल आवासों में सफाई कर्मचारियों ने अपने परिवार शिफ्ट कर दिए हैं।