पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उत्कृष्ट किचनशेड बनाएं, 100 नंबर लेकर इनाम पाएं

उत्कृष्ट किचनशेड बनाएं, 100 नंबर लेकर इनाम पाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्राइमरी व मिडिल स्कूलों के किचनशेड अपडेट कराने के लिए ग्रामीण विकास विभाग ने प्रतियोगिता का माहौल तैयार किया है। उत्कृष्ट तीन किचनशेड को जिला स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कार की राशि किचन डवलपमेंट पर ही खर्च किए जाने का प्रावधान है। उत्कृष्ट किचनशेड प्रतियोगिता 100 अंकों की रखी गई है। ये 100 अंक 19 सवालों के सही जबाव पाए जाने पर जिला स्तरीय पड़ताल कमेटी द्वारा दिए जाएंगे। जो स्कूल पुरस्कार प्रतियोगिता में शामिल होना चाहते हैं उनकी शाला प्रबंध समिति या स्व-सहायता समूहों को अपनी प्रविष्टि जिला पंचायत को प्रस्तुत करना होंगी। 13 से 20 तक प्रविष्टियों की जांच की जाएगी। 21 से 27 तक आवेदन किए गए किचनशेड का मौके पर जाकर निरीक्षण होगा।

पहल

मध्याह्न भोजन की स्वच्छता व गुणवत्ता सुनिश्चित करने स्कूलों की किचन को अपडेट कराने की पहल शुरू

उत्कृष्ट किचिन शेड नहीं होने से छात्रों को खुले में बैठकर मध्याह्न भोजन करना पड़ता है।

ये समिति करेगी पड़ताल: जिला पंचायत द्वारा गठित तीन सदस्यीय टीम में शामिल कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, परियोजना अधिकारी मध्याह्न भोजन, जिला टास्क मैनेजर मध्याह्न भोजन, निम्न बिन्दुओं पर किचनशेड के निरीक्षण करेगी- छात्र-छात्राओं के मिड-डे मील के लिए स्कूल में डायनिंग हॉल हो। किचनशेड में आग बुझाने के संयंत्र से लेकर फस्र्ट एड बॉक्स भी उपलब्ध होना चाहिए। किचनशेड में वॉश यूनिट के साथ भोजन तैयार करने के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था होना चाहिए। तैयार मध्याह्न भोजन व दूध चेक करने के लिए संस्था प्रधान के चेंबर में रखे जाने की व्यवस्था हो।

ब्रांडेड नमक के उपयोग पर फोकस

मध्याह्न भोजन बनाने में एगमार्क या आयोडाइज्ड नमक का उपयोग करना अनिवार्य किया गया है। भोजन को रसोई गैस या अन्य परंपरागत ऊर्जा के स्त्रोत से तैयार किया जाना भी अनिवार्य किया गया है।

रसोइयों के ड्रेस कोड

स्कूलों के किचनशेड अपडेट करने की प्रक्रिया में रसोइयों के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया है। खाना बनाने के दौरान महिला रसोइयों को एप्रिन, दस्ताने पहनने होंगे ताकि भोजन सफाई के साथ बनाया जा सके।

खबरें और भी हैं...