पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुरानी हाउसिंग काॅलोनी व बैरियर क्षेत्र में अब तक नहीं बनाए गए सब्जी मंडी के प्लेटफार्म

पुरानी हाउसिंग काॅलोनी व बैरियर क्षेत्र में अब तक नहीं बनाए गए सब्जी मंडी के प्लेटफार्म

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में पांच स्थानों पर सब्जीमंडी के प्लेटफार्म बनवाने का काम एक साल बाद भी शुरू नहीं हो सका है

भास्कर संवाददाता | मुरैना

पुरानी हाउसिंग काॅलोनी सहित बैरियर क्षेत्र सहित अन्य स्थानों पर खैरिज सब्जी मंडी के दो प्लेटफार्म बनवाए जाने थे। लेकिन नगर निगम ने उनका निर्माण स्वीकृति के एक साल बाद भी नहीं कराया है। इससे लोगों को सब्जी खरीदने के लिए दत्तपुरा तक जाना पड़ रहा है।

नगर निगम ने शहर में पांच स्थानों पर सब्जी मंडी के पांच प्लेटफार्म बनवाने का निर्णय लिया था। तत्कालीन निगमायुक्त रूपेश उपाध्याय ने अपनी पदस्थापना के दौरान संजय काॅलोनी में दो व फाटक बाहर क्षेत्र में एक प्लेटफार्म का निर्माण करा दिया। लेकिन उसके बाद पुरानी हाउसिंग काॅलोनी व जौरा रोड पर दो प्लेटफार्म के निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हुए हैं। सब्जी मंडी प्लेटफार्म बनाने के लिए कमिश्नर काॅलोनी में आरआई आवास के पास खाली जमीन को चिह्नित किया गया था। उस जमीन पशुपालकों ने अतिक्रमण कर लिया लेकिन नगर निगम ने सब्जी मंडी प्लेटफार्म बनाने का काम शुरू नहीं किया है। जौरा रोड पर हनुमान मंदिर के पास प्लेटफार्म बनाया जाना था लेकिन वहां भी निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया है।

सब्जी मंडी के 30 से अधिक दुकानदार परेशान

बैरियर स्थित प्राइवेट बस स्टैंड परिसर में संचालित सब्जी मंडी को नगर निगम वहां से हटाना चाहता है। इससे सब्जी मंडी के 30 से अधिक दुकानदार परेशान हैं। निगम प्रशासन उन दुकानदारों को नई जगह आबंटित नहीं कर रहा है। प्रस्तावित दो सब्जी मंडी प्लेटफार्म बना जाते तो उन पर दुकानदारों को शिफ्ट किया जा सकता था।

खबरें और भी हैं...