पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 12 पंचायतों के पार्षद बोले निगम से उम्मीद नहीं

12 पंचायतों के पार्षद बोले- निगम से उम्मीद नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री अपने स्तर से मंजूर करें विकास बजट

बीते ढाई साल में पंचायतों में सड़क, नाली, सीवर व पानी जैसे काम नहीं हुए

भास्कर संवाददाता | मुरैना

नगर निगम में शामिल 12 पंचायतों में विकास व निर्माण कराने के लिए पार्षदों के दल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर एक-एक करोड़ रुपए का बजट तथा सफाई के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग की। पार्षदों ने विकास न होने तक टैक्स वसूली पर रोक लगाने की बात कही है।

वार्ड पार्षद बदन सिंह का कहना है कि नौ सितंबर 2016 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निगम में शामिल में 12 पंचायतों में मूलभूत सुविधा मुहैया कराने एक-एक करोड़ रुपए का बजट दिए जाने की घोषणा की थी लेकिन विकास व निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं कराए गए हैं। इससे गांवों में नाली निर्माण, सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाइट व गंदे पानी के निकास का प्रबंध नहीं हो पा रहा है। पार्षदों ने विकास कार्य शुरू कराए जाने की बात कहते हुए स्ट्रीट लाइट लगवाने की बात कही। ज्ञापन में कहा गया है कि जनसंख्या के मान से 500 लोगों पर एक सफाई कर्मचारी की नियुक्ति होती है। इसलिए गांव की आबादी को आधार बनाकर 12 पंचायतों में सफाई कार्य के लिए सफाई कर्मचारी नियुक्त किए जाएं।

पार्षदों का कहना है कि जो 12 पंचायत नगर निगम में मर्ज की गई हैं उनमें रहने वाले नागरिकों को सड़क, बिजली, पानी, सीवर व नाली की सुविधाएं मुहैया कराने के लिए मुख्यमंत्री अधोसंरचना मद से बजट जारी किया जाए। क्योंकि नगर निगम ने बीते ढाई साल में विकास से जुड़ा एक भी काम 12 पंचायतों में शुरू नहीं कराया है।

खबरें और भी हैं...