पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परीक्षकों ने हाईस्कूल की 15 व इंटर की 20 रुपए प्रति कॉपी जांचने का मांगा मानदेय

परीक्षकों ने हाईस्कूल की 15 व इंटर की 20 रुपए प्रति कॉपी जांचने का मांगा मानदेय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक्सीलेंस स्कूल के प्राचार्य व मूल्यांकन अधिकारी को ज्ञापन सौंपते परीक्षक।

इनका मानदेय बढ़ाने का मुद्दा भी शामिल

ज्ञापन में कहा गया है कि एक परीक्षक एक दिन में 45 उत्तर पुस्तिकाएं चेक करता है। 45 कॉपी जांचने पर उसे 13 रुपए कॉपी के मान से कुल 585 रुपए का मानदेय व 100 वाहन भत्ता मिलने का नियम है ।

इस प्रकार परीक्षक को एक दिन में 685 रुपए प्राप्त हो रहे हैं जबकि उप मुख्य परीक्षक को एक दिन में 530 रुपए व मुख्य परीक्षक को 600 रुपए मानदेय दिया जा रहा है।

जो परीक्षकों से भी कम है। हमारी मांग है कि उप मुख्य परीक्षक को 1200 रुपए व मुख्य परीक्षक को 1500 रुपए मानदेय प्रदान किया जाना चाहिए।

मूल्यांकन कार्य में सेवाएं दे रहे अन्य प्रकार के कर्मचारियों को अभी 150 रुपए प्रतिदिन दिए जा रहे हैं इसमें 150 रुपए की वृद्धि और किए जाने की मांग बोर्ड से की गई है।

मूल्यांकन अधिकारी का मानदेय 25 हजार रुपए हो

परीक्षकों ने अपना मानदेय बढ़ाने के साथ मूल्यांकन केन्द्र प्रभारी का मानदेय 17000 रुपए से बढ़ाकर 25000 रुपए व उप मूल्यांकन अधिकारी का मानदेय 13 हजार रुपए से बढ़ाकर 20 हजार रुपए किए जाने की मांग भी माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव से की है। उल्लेखनीय है कि इस समय बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन में 150 से अधिक परीक्षक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। परीक्षकों का कहना है कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य डेढ़ महीने तक चलता है इसलिए मूल्यांकन अधिकारी का वर्तमान मानदेय कम है।

समय कम कॉपियां ज्यादा

बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम 30 अप्रैल से पहले पूरा किया जाना है। चूंकि मुरैना में दो से 10 अप्रैल के बीच अफरा-तफरी का माहौल और 14 से लेकर 18 अप्रैल तक विवाह शादियों का सीजन होने के कारण भी कई परीक्षक मूल्यांकन कार्य से विरत रहे हैं। इस हाल में इंटर व हाईस्कूल के दूसरे चरण की परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य लेट हो रहा है।

खबरें और भी हैं...