420 पर आया दिन का पारा, गर्मी ने किया परेशान
420 पर आया दिन का पारा, गर्मी ने किया परेशान
भास्कर संवाददाता | मुरैना
लगातार बढ़ रही तपिश लोगों के लिए चिंता का विषय हो सकती है लेकिन मौसम विज्ञानी इस समय के तापमान को सामान्य करार दे रहे हैं। बीते तीन साल के मौसम की तुलना करें तो अधिकतम तापमान 42 से 43 डिसे के फेर में ही रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बुधवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं बूंदा-बांदी हो सकती है। धूलभरी हवाएं भी दोपहर मेें चलेंगी। गुरुवार से मौसम साफ रहेगा।