पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज मंदिरों में मनेगी भगवान परशुराम जयंती, चल समारोह नहीं निकलेंगे

आज मंदिरों में मनेगी भगवान परशुराम जयंती, चल समारोह नहीं निकलेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आज मंदिरों में मनेगी भगवान परशुराम जयंती, चल समारोह नहीं निकलेंगे

भास्कर संवाददाता | मुरैना

अक्षय तृतीया के अवसर पर 18 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती मंदिरों में श्रद्धाभाव के साथ मनाई जाएगी। बडोखर स्थित भगवान परशुराम मंदिर, बागचीनी चौखट्‌टा स्थित मंदिर व सुंदरपुर स्थित मंदिर में विशेष पूजा अर्चना होगी। इस बार चल समारोह नहीं निकालेगा। मंगलवार की शाम 4 बजे कलेक्टर कार्यालय में ब्राम्हण समाज के लोगों से कलेक्टर व एसपी ने बातचीत की। प्रतिनिधि मंडल में राजीव शर्मा, लोकेन्द्र डंडौतिया, महेश भारद्वाज, केएन मिश्रा, डीडी मिश्रा, हरीश पाठक, रामाकांत शुक्ला, बलवीर पाठक, हाकिम डंडौतिया, मुन्ना पटेल आदि लोग शामिल थे।

खबरें और भी हैं...