पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिना जरूरत के बन रही थी सीसी रोड, जेडी ने लगाई रोक

बिना जरूरत के बन रही थी सीसी रोड, जेडी ने लगाई रोक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्डों में जो काम पहले से चल रहे, उन्हें फिर से कराने की शिकायत पर जेडी के निर्देश

भास्कर संवाददाता | जौरा (मुरैना)

नगर परिषद जौरा द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों पर संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन ने रोक लगा दी है। यह कार्रवाई सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र शर्मा व वरिष्ठ पार्षद राजकुमार यादव की शिकायत पर की गई है। नगर परिषद ने निर्माण कार्य के लिए 27 मार्च को निविदाएं आमंत्रित की थी।

शिकायत में कहा गया था कि वार्ड नं. 10 में सीसी रोड व नाली निर्माण पहले से ही हो रहा है। इसके अलावा वार्ड 9, 17,16,18, 15,14 व 5 में भी सीसी व नाली निर्माण की जरूरत नहीं है। इससे निकाय को लाखों रुपए का नुकसान होगा। शिकायत में कहा गया था कि अध्यक्ष द्वारा व्यक्तिगत लाभ के लिए यह निर्माण कार्य जा रहे हैं। शिकायत के बाद संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन ग्वालियर ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी जौरा को आदेशित किया कि रिकॉर्ड इस कार्यालय में भिजवाया जाए और जांच पूरी होने तक निविदा के संबंध में सभी कार्रवाई स्थगित कर दी जाए।

कार्य आगामी आदेश तक स्थगित कर दिए गए हैं

वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर उक्त निर्माण कार्य आगामी आदेश तक स्थगित कर दिए गए हैं। रामप्रकाश जगनेरिया, सीएमओ नगर परिषद जौरा

खबरें और भी हैं...