शंकराचार्य जयंती समारोह कल स्कूल परिसर में मनाएगी
शंकराचार्य जयंती समारोह कल स्कूल परिसर में मनाएगी
मुरैना| दशनाम गोस्वामी महासभा ने 20 अप्रैल को आरके मेमोरियल स्कूल परिसर में आदि गुरु शंकराचार्य का जयंती समारोह आयोजित किया है। इस कार्यक्रम में महंत नारायणपुरी, केदार गिरि, काली माता मंदिर के महंत, गोसेवा ट्रस्ट के हरिओम पुरी उपस्थित रहेंगे। विधायक सत्यपाल सिकरवार भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
11 पंचायत ओडीएफ घोषित
मुरैना | मुरैना विकासखंड की 11 पंचायत बमरोली, जखौदा, लभनपुरा, मदनबसई, मितावली, नौगांव, नूराबाद, पारोली, रांसू, सिलगिला व विंडवा क्वारी को बुधवार को ओडीएफ घोषित किया गया है। नूराबाद के मिडिल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में सांसद अनूप मिश्रा, स्वास्थ्यमंत्री रूस्तम सिंह ने इन पंचायतों के सरपंचों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। जिला पंचायत सीईओ ने बताया जिले की 478 में से 197 पंचायत ओडीएफ घोषित हो चुकी हैं।
पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक 20 को
मुरैना | पेंशनर्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश की मुरैना जिला इकाई की बैठक 20 अप्रैल को शाम 4 बजे पुराना बस स्टेंड स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित की गई है। संगठन के जिलाध्यक्ष बीएल टुंडेले ने कहा है कि सरकार एक जनवरी 2016 से पहले रिटायर हुए पेंशनरों को सातवां वेतनमान का लाभ नहीं दे रही है। सरकार की वादा खिलाफी के कारण पेंशनरों को एक जनवरी 2006 से लागू किए वेतनमान का 32महीने का एरियर भी नहीं दिया गया है। इस पर आंदोलन की रणनीति तय करने के लिए बैठक में चर्चा की जाएगी।