धर्म... घिरोना हनुमान मंदिर पर उमड़ी भीड़
मुरैना| प्राचीन घिरोना हनुमान मंदिर पर बुधवार को अक्षय तृतीया के मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। भगवान की पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालु सुबह से ही मंदिर पहुंच गए और कतारबद्ध होकर बारी-बारी से भगवान के दर्शन कर पूजा की। मंगलवार व शनिवार के दिन यहां मेला का आयोजन होता है। इसके अलावा अन्य दिनों में भी इस मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। मान्यता है कि सच्चे मन से की गई कोई भी मुराद यहां पूरी होती है।