मदद... नेकी की दीवार से गरीबों की जरूरत पूरी
मुरैना| गरीबों की जरूरतों को पूरा करने के लिए शहर में नेकी की दीवार संचालित की जा रही है। समाजसेवियों की टीम यहां आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवारों को बीमारी की स्थिति में दवा, शिक्षा सहित रोजगार से जोड़ने की पहल कर रही है। इसके अलावा लोगों को वस्त्रों की पूर्ति भी इस नेकी की दीवार के जरिए हो रही है। समाजसेवियों ने इस दीवार पर एक डिमांड बॉक्स भी लगाया है जिसमें गरीब लोग अपनी जरूरतों को पत्र के माध्यम से समाजसेवियों तक पहुंचाते हैं। पत्र मिलने के बाद उनकी मदद की जाती है।