फ्रेंड्स क्लब... स्वच्छता का दिला रहे संकल्प
मुरैना| सोसाइटी ऑफ नोबल फ्रेंडस क्लब द्वारा स्वच्छता के लिए अभियान चलाया जा रहा है। क्लब के पदाधिकारी शहर के विभिन्न वार्डों में जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। मंगलवार को नैनागढ़ रोड इलाके पर जाकर क्लब के सदस्यों ने लोगों से अपील की कि वह सड़क पर कचरा न फेंके। इससे गंदगी फैलती है। सदस्यों ने कहा कि कचरे को एकत्रित करके रखा जाए और जब कचरा गाडिय़ां आती हैं तब उसे डाला जाए।