आज शहर में छह घंटे बंद रहेगी बिजली सप्लाई
आज शहर में छह घंटे बंद रहेगी बिजली सप्लाई
मुरैना। उप महाप्रबंधक बिजली कंपनी ने बताया कि बिजली लाइन शिफ्टिंग व प्री मानसून लाइन मेंटेनेंस कार्य हेतु 18 अप्रैल को सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक 33केवी शिकारपुर फीडर एवं 11केवी विवेकानंद फीडर पुलिस लाइन, गणेशपुरा कब्रिस्तान, लश्करी का पुरा, छौंदा आबादी, डोमपुरा, गोठियापुरा फीडर की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक 11केवी कमिश्नरी फीडर की बिजली बंद रहेगी।
ग्राम पंचायत मुन्द्रावजा सचिव निलंबित
मुरैना| जौरा जनपद की ग्राम पंचायत मुन्द्रावजा के सचिव फूल सिंह शाक्य को लापरवाही एवं अनुशासनहीनता के आरोप में जिला पंचायत सीईओ ने सस्पेंड किया है। पंचायत सचिव फूल सिंह शाक्य द्वारा दो अप्रैल को एससीएसटी एक्ट के संबंध मे भारत बंद होने की बजह से अवकाश पर रहने की सूचना दी गई थी। इस संबंध में शाक्य को सस्पेंड किया गया है।
एएनएम ट्रेनिंग के लिए 23 तक करें आवेदन
शिवपुरी | पीईबी ने एएनएम ट्रेनिंग सिलेक्शन टेस्ट-2018 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑनलाइन आवेदन फार्म करने की आखिरी तिथि 23 अप्रैल है। आवेदन में संशोधन 28 अप्रैल तक किए जा सकेंगे। परीक्षा 13 मई को होगी।