पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लक्ष्मी अपहरणकांड : पुलिस ने गुजरात से एक संदिग्ध युवक उठाया, पूछताछ जारी

लक्ष्मी अपहरणकांड : पुलिस ने गुजरात से एक संदिग्ध युवक उठाया, पूछताछ जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अपहृत लक्ष्मी की तलाश में लकीर पीट रही पुलिस ने गुजरात से एक युवक को उठाया है। खबर है कि राजस्थान के राजाखेड़ा गांव का यह युवक गुजरात में नौकरी करता था।

रूअर गांव की छह वर्षीय बालिका लक्ष्मी तोमर का अपहरण बदमाशों ने एक महीने पहले 18 मार्च को किया था। तकरीबन आठ दिन पहले इस अपहरणकांड के तार पुलिस को राजाखेड़ा व गुजरात से जुड़ते नजर आए तो पतारसी शुरू की गई और गुजरात जाकर पुलिस एक युवक को उठा लाई। इस युवक ने राजाखेडा गांव के ही एक अन्य युवक का नाम बताया है।

पता चला है कि इस युवक की पहचान कुछ ग्रामीणों ने अपहरणकर्ता के रूप में की है। क्योंकि जिस दिन बदमाश बाइक से रूअर गांव में अपहरण करने आए थे उस दिन उन्होंने कुछ ग्रामीणों से यह सवाल किया था कि गांव में न्यौता कहां है। एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने गुजरात से युवक को पकड़े जाने की बात तो स्वीकार की लेकिन सिर्फ इतना कहा कि-अभी जांच चल रही है।

खबरें और भी हैं...