पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 7 ताले तोड़कर 70 हजार का माल ले गए चोर

7 ताले तोड़कर 70 हजार का माल ले गए चोर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दूसरे घर में चोरी के प्रयास में चोर पकड़ा

भास्कर संवाददाता | मुरैना

शहर की संजय कॉलोनी क्षेत्र स्थित दुर्गापुरी के एक सूने मकान के सात ताले चटकाकर बदमाश 70 हजार रुपए कीमत का सामान बटोर ले गए। घटना सोमवार-मंगलवार रात की है। चोर जब पड़ौस के दूसरे मकान में चोरी के लिए घुसे तो आहट पाकर जगे परिवार के लोगों ने एक चोर को दबोच लिया।

जानकारी के मुताबिक दुर्गापुरी में रहने वाले लत्ती खान के संजय कॉलोनी में दो मकान हैं। एक मकान में सोमवार-मंगलवार की रात चोरों ने सूने मकान के सात ताले चटकाकर दो गैस सिलेंडर, एक चूल्हा, शादी के बर्तन, कूलर, टीवी, मशीन सहित 70 हजार का माल समेट ले गए।

दूसरे मकान में चोरी करते हुए पकड़ा चोर

लत्ती खान के घर चोरी करने के बाद बदमाश पड़ौस में रहने वाले आमिर उस्मानी के घर भी चोरी करने की नियत से घुसे। लेकिन घर में जगार हो जाने के कारण परिवार के लोगों ने भागते हुए चोरों में से एक हरिचरण पुत्र रामवरण प्रजापति को पकड़ लिया। पिटाई लगाने के बाद उसे कोतवाली पुलिस को सौंप दिया है।

खबरें और भी हैं...