पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाई के साथ जा रही महिला को गोली मारकर बैग लूट ले गए तीन बदमाश

भाई के साथ जा रही महिला को गोली मारकर बैग लूट ले गए तीन बदमाश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बदमाशों की गोली से घायल महिला अंजली।

महिला की हालत गंभीर, ग्वालियर रैफर, मुरैना की ओर भागे बदमाश

भास्कर संवाददाता | मुरैना

चलती बाइक पर से बैग छीनने में नाकाम हो रहे लुटेरों ने महिला के जबड़े में गोली मार दी और बैग छीनकर भाग गए। सनसनीखेज लूट की इस वारदात को बदमाशों ने बड़ागांव के पास मंगलवार की सुबह अंजाम दिया। घायल महिला को इलाज के लिए ग्वालियर रैफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार अंबाह निवासी अंजली प|ी दिलीप शर्मा (20) ने बताया कि मैं मंगलवार सुबह 9 बजे नगरा गांव से मेरा भाई शिवम बाइक से घर आया था। मैं उसके साथ बाइक मुरैना में डॉक्टर के यहां जा रही थी। दिमनी से हमारी मौसी संतोषी शर्मा भी अपने भतीजे छोटू की बाइक से साथ चल दी। दोनों बाइक मुरैना की ओर बढ़ रही थीं कि अचानक बडा गांव के पास अपाचे बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने अंजली के कंधे पर टंगा बैग छीनने का प्रयास किया। अंजली ने बैग संभाला तो एक बदमाश ने कट्‌टा निकालकर फायर कर दिया। गोली मेरे जबड़े में लगी फिर बदमाश बैग छीनकर मुरैना की ओर निकल गए। इस मामले में पुलिस ने राहुल, सतेंद्र, राहुल गौड़ व एक अन्य युवकों को उठाया है, जिनसे पूछताछ जारी है।

वारदात के बाद पुलिस ने चार संदिग्ध युवक उठाए, पूछताछ जारी

रास्ते में खड़े थे बदमाश, खून देखकर भाग गए

अंजली की मौसी संतोषी ने बताया कि हमारी बाइक अंजली से कु़छ आगे चल रही थी। घटना के बाद हम रुके। अंजली के मुंह से खून टपकने लगा था। हम घबरा गए और उसे मुरैना अस्पताल लाने लगे। रास्ते में एक पेट्रोल पंप के पास वही तीनों बदमाश अपने अन्य साथियों के साथ खड़े नजर आए। उनकी संख्या 7-8 थी। घटना के समय उनके चेहरे बंधे थे। लेकिन जब वह रास्ते में खड़े थे तो उन्होंने चेहरे खोल लिए थे। हम वहां रुके तो अंजली के मुंह से खून टपकता देखकर भीड़ जमा होने लगी। यह देखकर सभी बदमाश बाइक दौड़ाते हुए अंबाह की ओर भाग गए।

पुलिस व डायल-100 को बताया बाइक का नंबर

अंजली के भाई शिवम ने बताया कि रास्ते में पेट्रोल पंप के पास बदमाश फिर से दिखे तो उनकी बाइक का नंबर मैंने देख लिया। काले रंग की अपाचे बाइक थी जिसका नंबर 2955 था। मैंने डायल-100 को भी यह नंबर बता दिया। डायल-100 लुटेरों की बाइक का पीछा करने निकल गई है। अंजली के बैग में दो हजार रुपए व एटीएम कार्ड था।

इसी जगह दो महीने पहले लुटी थी वकील की बंदूक

दो महीने पहले अंबाह में एक शादी समारोह में शामिल होकर मुरैना वापस आ रहे एडवोकेट रामप्रकाश मुदगल की 315 बोर की बंदूक को भी अपाचे सवार बदमाश सुबह 10 बजे बड़ागांव क्षेत्र से लूटकर ले गए थे। लुटेरों ने एडवोकेट मुदगल की बाइक का कुछ दूरी तक पीछा किया था उसके बाद ओवरटेक कर बाइक को गिरा दिया। बाइक गिरते ही बदमाशों ने कट्‌टे की नोक पर एडवोकेट के बेटे के हाथों से बंदूक लूट ली। चूंकि बंदूक की विंडोरिया एडवोकेट की कमर में बंधी थी इसलिए कारतूसों की लूट बच गई। पुलिस अभी तक लूटी गई बंदूक का सुराग नहीं लगा सकी है।

खबरें और भी हैं...