डेढ़ करोड़ की लागत से खोदे जाएंगे 160 नलकूप
पीने के पानी की किल्लत वाले इलाकों में 15 जून से पहले-पहले 160 नलकूप खनन किए जाएंगे। इसकी स्वीकृति प्रमुख अभियंता ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को दी है। नलकूप खोदे जाने का काम जल्द शुरू कराया जाएगा।प्लानिंग की गई है कि जिन गांवों में पुराने नलकूप पानी देना बंद कर गए हैं। जिससे लोगों को मई व जून की भीषण गर्मी में पानी के लिए परेशान ना होना पड़े। नए नलकूपों का खनन आदिवासी व अनुसूचित जाति बहुल बस्तियों में भी कराया जाएगा ताकि उन्हें पेयजल के लिए तकलीफ के दौर से नहीं गुजरना पड़ा। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 25 से 27 नलकूप खोदने के लिए गांवों का चयन कर लिया है। इसमें विधायकों से भी मशविरा किया जा रहा है। अनुमान के मुताबिक एक नलकूप खनन पर 75 हजार रुपए से लेकर एक लाख रुपए तक व्यय होगा।