पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निगम ने तोड़ेे दफ्तर, डेढ़ साल बाद भी सब्जी मंडी रोड को चौड़ा नहीं कराया

निगम ने तोड़ेे दफ्तर, डेढ़ साल बाद भी सब्जी मंडी रोड को चौड़ा नहीं कराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तोडफ़ोड़ के बाद जो जगह खाली हुई उसे विकसित नहीं किए जाने से वहां प्राइवेट टैक्सियां लगने लगी हैं

भास्कर संवाददाता | मुरैना

नगर निगम ने सब्जी मंडी रोड को चौड़ा कराने खुद के दफ्तरों को तोड़ दिया लेकिन डेढ़ साल बीतने के बाद सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू नहीं कराया है। इससे सड़क पर वाहन जाम के हालात बने रहते हैं।

सड़क चौड़ीकरण के प्लान में शामिल है कि दोनों साइड के वाहन सब्जी मंडी रोड पर एक साथ निकल सकें। इससे अस्पताल जाने वाले तथा दत्तपुरा पहुंचने वाले लोगों को आवागमन के लिए सुगम रास्ता मिल सके।

कार्ययोजना के लिए निगम ने कार्यालय के तीन कक्षों सहित एक कर्मचारी आवास को तोड़ दिया था। आवास टूटने के बाद लोगों को लगा कि निगम अब सड़क बनवाने का काम शुरू कराएगा। सड़क के साथ वहां दोनों ओर नालियां बनवाने की दरकार भी थी। डेढ़ साल बीते जाने के बाद निगम ने वहां सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू नहीं कराया है।

टैक्सी ड्राइवरों ने बनाई पार्किंग

नगर निगम की खाली जगह पाकर टैक्सी ड्राइवरों ने अपने वाहनों को वहां पार्क करना शुरू कर दिया है। सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक सरकारी जमीन पर टैक्सियां खड़ी होने से लोगों को वहां से सुरक्षित निकलने में कठिनाई होती है।

खबरें और भी हैं...