पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दवा काउंटर से पकड़ा जेबकतरा, भीड़ ने धुना

दवा काउंटर से पकड़ा जेबकतरा, भीड़ ने धुना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला अस्पताल में दवा काउंटर पर खड़े मरीजों की जेब से पैसे पार कर रहे एक युवक को भीड़ ने दबोच लिया। मरम्मत के बाद इसे अस्पताल चौकी के सुपुर्द किया गया जहां से यह युवक कोतवाली भेज दिया गया है। सिलायथा गांव में रहने वाले विजेंद्र सिंह अपने बच्चे का इलाज कराने जिला अस्पताल आए थे। ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने बाद। पर्चे पर लिखी गई दवा लेने के लिए वह अस्पताल के दवा काउंटर पर लाइन में लग गए। इसी दौरान एक युवक ने उनकी जेब में रखे आठ हजार पए पार कर दिए। जिसे विजेंद्र ने देख लिया और तत्काल इस युवक को पकड़ लिया। भीड़ ने इस युवक की पिटाई की। पकड़े गए युवक ने अपना नाम करन पुत्र सजना माली निवासी ग्वालियर बताया।

खबरें और भी हैं...