पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पशु चुराने वाले पर कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस

पशु चुराने वाले पर कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पशु चुराने वाले पर कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस

मुरैना| पशु चुराने वाले पर कार्रवाई की मांग अनिता प|ी मुनेन्द्र तोमर निवासी पुरावसखुर्द ने कलेक्टर से की है। मंगलवार को सौंपी शिकायत में कहा गया है कि 7 मई को कल्यान सिंह, पूरन सिंह, करू सिंह ने आंगन में बंधे बकरे को चुरा लिया। इस संबंध में सिहौंनियां थाने जाकर शिकायत की। लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की है। पुलिस यह कहकर समझाइश दे रही है कि आरोपियों से राजीनामा कर लें। अनीता ने मांग की है कि उक्त आरोपियों पर कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए।

नेशनल हाईवे पर नाला निर्माण शुरू

मुरैना| नेशनल हाईवे के किनारे नाला निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। फ्लाई ओवर का निर्माण शुरू करने से पहले नाला निर्माण कराया जा रहा है ताकि किसी प्रकार की परेशानी न आए। नाला बनने के बाद सर्विस लेन बनाई जाएगी ताकि वाहनों का आवागमन सुगमता से होता रहे। यह सारी प्रक्रिया पूरी होती ही फ्लाईओवर बनाने का काम किया जाएगा। फ्लाईओवर का निर्माण डेढ़ महीने पहले शुरू हो जाना था लेकिन नेशनल हाईवे अथॉरिटी अधिकारियों की लापरवाही के कारण इस काम में देरी हो रही है। फ्लाईओवर निर्माण का लोगों को इसलिए इंतजार है क्योंकि निर्माण के बाद लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी।

ओवरलोड सवारियां भरकर दौड़ रहे वाहन

मुरैना| ऑटो रिक्शा में ओवरलोड सवारियां बिठाई जा रही हैं। ऑटो रिक्शा में अंदर सवारियां बिठाने के अलावा कुछ सवारियों को गेट से लटका लिया जाता है जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। ओवर लोड ऑटो रिक्शा शहर सहित नेशनल हाईवे पर हर रोज देखते जाते हैं। कई बार गड्ढों पर ऑटो रिक्शा हिचकोले खाता है तो लोग जमीन पर गिरकर चोटिल हो जाते हैं। लेकिन इन हादसों से न तो सवारियों ने सबक लिया है और नहीं ऑटो रिक्शा चालक सुधार कर रहे हैं। इस मनमानी पर ट्रैफिक पुलिस का भी कोई ध्यान नहीं है। जब-तब दिशा-निर्देश तो जारी किए जाते हैं लेकिन उनको प्रभावी कराने के लिए ट्रैफिक पुलिस का कोई फोकस नजर नहीं आता।

बैठक में लिया निर्णय, आंदोलन में शामिल होने 25 को जाएंगे भोपाल

मुरैना| किसान मित्र, किसान दीदी संघ की बैठक बुधवार को अग्रसेन पार्क में आयोजित की गई। जिसमें जिला कार्यकारिणी के अलावा संभागीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी उपस्थित हुए। बैठक में बताया गया कि 25 मई को नीलम पार्क भोपाल में संघ द्वारा जंगी प्रदर्शन किया जा रहा है। इसमें समस्याओं को उठाया जाएगा। इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए मुरैना से भी संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भोपाल पहुंचेंगे। बैठक में सभी से अपील की गई कि वह अधिक से अधिक संख्या में इस आंदोलन में शामिल हों। अपील करने वालों में बृजराज डंडोरिया, गवदालाल कर्ण, कोमल पिप्पल, उमाकांत त्यागी, संदीप बघेल, राजेश शर्मा, बृजराज तोमर, धीरेंद्र तोमर, हरगोविंद सिंह तोरम, संजय शर्मा, जय सिंह मावई, जितेन्द्र तोमर आदि शामिल हैं।

एमएस रोड पर लग रहा कचरे का ढेर

मुरैना| शहर की एमएस रोड पर कई स्थानों पर कचरे का ढेर लग रहा है। लेकिन नगरनिगम द्वारा साफ-सफाई का इंतजाम नहीं किया जा रहा। इसके चलते लोगों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। ओवरब्रिज के पास कचरा काफी दिनों से बिखरा पड़ा है। इस चौराहे पास गन्ना के रस की दुकानें संचालित है। इन दुकानों से निकलने वाला कचरा सड़क किनारे फेंका जाता है तो एकत्रित होता रहता है। नगरनिगम द्वारा कई दिनों तक यह कचरा नहीं उठवाया जाता। इस कारण अवागमन बाधित होता है। ऐसे ही हालात एमएस रोड पर अन्य स्थानों पर देखे जाते हैं। समस्या को लेकर लोगों ने कई बार शिकायत की है लेकिन अधिकारी इसे अनदेखा कर देते हैं जिससे लोग परेशान हो रहे हैं।

सड़े-गले फलों की हो रही बिक्री कार्रवाई नहीं

मुरैना| शहर में कई स्थानों पर सड़े-गले फलों की बिक्री हो रही है। लेकिन नगरनिगम के स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा इस दिशा में कार्रवाई नहीं की जा रही। सब्जीमंडी व नेहरू पार्क के आस-पास लगने वाले कुछ ठेले वालों द्वारा सड़े-गले फल ग्राहकों को थमा दिए जाते हैं। कम रेट के चक्कर में ग्राहक इन्हें खरीदते हैं। गर्मी के मौसम में इन फलों के सेवन करने से स्वास्थ्य बिगड़ता है। लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं है। नगरनिगम स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा शहर में निकलकर इन ठेले वालों की खैर-खबर नहीं ली जा रही। प्रशासनिक अधिकारियों का भी इस ओर ध्यान नहीं है जिससे बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।

सड़क बनने का इंतजार ननि का ध्यान नहीं

मुरैना| जीवाजीगंज इलाके में रहने वाले लोगों को काफी समय से सड़क बनने का इंतजार है। क्योंकि यहां सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी गई थी। सीवर लाइन बिछा दी लेकिन सड़क अभी भी ऊबड़-खाबड़ पड़ी है। ऐसे में लोगों को रास्ता निकलने में असुविधा हो रही है। दो पहिया वाहन जीवाजीगंज इलाके से निकलते समय स्लिप होते हैं तो चार पहिया वाहन भी बमुश्किल निकल पाते हैं। सीवर लाइन बिछा रही कंपनी ने यहां जल्द ही सड़क बनाने की बात कही थी। लेकिन अभी तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है।

खबरें और भी हैं...